
India vs Pakistan World Cup: पाकिस्तान ने फिर दिखाई चालबाजी... अब वर्ल्ड कप को लेकर चलेगा ये नई चाल
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाना है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग को लेकर अब एक नई चाल चलने वाला है. बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मैच होगा...
India vs Pakistan World Cup 2023: भारत की मेजबानी में इस साल के आखिर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी चालबाजी दिखाई है. पीसीबी अब एक नई चाल चलने वाला है. अगले हफ्ते डरबन में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की मीटिंग होने वाली है. इस बैठक में पाकिस्तानी बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष जका अशरफ वनडे वर्ल्ड कप के लिए न्यूट्रल वेन्यू का मुद्दा उठाने वाले हैं.
यह जानकारी पाकिस्तान के अंतर प्रांतीय खेल संयोजन मंत्री एहसान माजरी ने दी है. उन्होंने कहा, 'जका अशरफ यह मुद्दा उठाएंगे कि जब भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं कर सकती है, तो फिर पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच क्यों ना न्यूट्रल वेन्यू पर करवाए जाएं.'
हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा एशिया कप
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण पहले ही एशिया कप के अपने मैच पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया है. इसी कारण इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट को लेकर महीनों तक अटकलबाजी चलती रहीं. इसके बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने यह एशिया कप हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जाने की घोषणा की. इसके तहत 4 मैच पाकिस्तान में जबकि 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे.
इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होना है. जबकि वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है. पीसीबी ने हालांकि हाल में ICC और BCCI को बताया कि वर्ल्ड कप में उनकी टीम की भागीदारी पाकिस्तान सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









