
India vs Pakistan Test Series: इंग्लैंड के बाद अब इस बोर्ड ने दिया भारत-PAK सीरीज कराने का ऑफर, क्या मानेगा BCCI?
AajTak
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 2007 में हुई थी, तब पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा किया था. इसके बाद 2012-13 में भारतीय सरजमीं पर दोनों देशों के बीच सीमित ओवर्स की द्विपक्षीय सीरीज हुई थी. तब पाकिस्तान ने तीन वनडे और दो टी20 मुकाबलों के लिए भारत का दौरा किया था.
India vs Pakistan Test Series: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 10 साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीमों के बीच 15 साल पहले टेस्ट सीरीज हुई थी. मगर यह दोनों ही टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक-दूसरे से भिड़ती रही हैं. अब 23 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा.
मगर इससे पहले ही भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर जमकर घमासान शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने की. उसने दोनों देशों के बीच अपने देश में टेस्ट सीरीज कराने का ऑफर दिया.
आइसलैंड बोर्ड ने भी सीरीज का ऑफर दिया
ईसीबी के इस ऑफर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी करारा जवाब दिया. मगर इसी बीच इस मामले में दूसरे देश आइसलैंड की एंट्री हो गई है. आइसलैंड ने भी एक ट्वीट करते हुए अपने देश में भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज कराने का ऑफर दिया है. मगर ट्वीट की भाषा देखकर लगता है कि आइसलैंड ने सुर्खियां बटोरने के लिए मजाकिया अंदाज में यह बात कही है.
आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा, 'हमने सुना है कि इंग्लैंड बोर्ड ने अपने देश में भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज कराने का ऑफर दिया है. हम भी आधिकारिक तौर पर ICC को यही ऑफर देते हैं. साथ ही जून-जुलाई में 24 घंटे डे-लाइट प्रदान कर सकते हैं. साथ ही मैच कवर करने के लिए बेहतर ट्विट्स भी कर सकते हैं. स्नाइपर सुरक्षा भी.'
We hear @ECB_cricket have offered to host a Test series between India and Pakistan. We officially announce to @ICC that we are also offering to do the same & can provide near 24 hour daylight in June and July, as well as better Tweets covering the matches. Sniper security too.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









