
India vs Pakistan T20 World Cup: विराट कोहली के कायल हुए कप्तान रोहित शर्मा, पाकिस्तान को हराकर कही दिल जीतने वाली बात
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी है. रविवार (23 अक्टूबर) को मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कोहली की जमकर तारीफ की...
India vs Pakistan T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने फैन्स को दिवाली का शानदार तोहफा दिया है. टीम ने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है. रविवार (23 अक्टूबर) को मेलबर्न में खेले गए इस मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत लिया.
मैच के हीरो पूर्व कप्तान विराट कोहली रहे, जिन्होंने 53 बॉल पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जमाए. कोहली का स्ट्राइक रेट 154.72 का रहा है. इस पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. कप्तान रोहित शर्मा भी विराट की इस पारी के कायल हो गए हैं.
कोहली-पंड्या की पार्टनरशिप ने गेम बदला
पाकिस्तान को हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में ऐसी पारी खेलना आसान नहीं होता है. इसके लिए कोहली को सलाम है. रोहित ने माना कि मैच में कोहली और हार्दिक पंड्या के बीच 78 बॉल पर हुई 113 रनों की पार्टनरशिप ही गेम चेंजर रही. इसके बदौलत ही टीम ने मैच जीता.
कप्तान रोहित ने कहा, 'मैं ड्रेसिंग रूम में था. मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द ही नहीं हैं. इस तरह के मैचों में आप ऐसे ही खेल की उम्मीद भी करते हैं. हम चाहते थे कि मैच को लंबा लेकर जाएं. वह पार्टनरशिप (विराट कोहली-हार्दिक पंड्या) हमारे लिए गेम चेंजर साबित हुई. पिच बॉलर्स के लिए अच्छी थी. उस पर थोड़ी स्विंग और सीम मिल रही थी. मगर उन्होंने बीच में अच्छी पार्टनरशिप (इफ्तिखार अहमद और शान मसूद) की. दोनों गेम को आखिर तक लेकर गए.'
What it meant to win at The G! 💪🏻 Scorecard ▶️ https://t.co/mc9useyHwY #TeamIndia | #T20WorldCup | #INDvPAK | @imVkohli pic.twitter.com/A1uFG5Lbxr

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









