
India vs Pakistan T20 World Cup: भारत से हार के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान, नो-बॉल को लेकर अंपायर पर भड़के शोएब-रमीज
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच में एक नोबॉल विवाद भी हुआ था, जिसको लेकर शोएब अख्तर समेत कई लोगों ने सवाल उठाए हैं. पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने तो पूरे मैच को ही विवादास्पद बताया है...
India vs Pakistan T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में भारतीय टीम ने अपने फैन्स को दीपावली का शानदार तोहफा दिया है. टीम ने रविवार (23 अक्टूबर) को मेलबर्न में पाकिस्तान को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस रोमांचक जीत के हीरो विराट कोहली रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
इस मैच में ऐसा नहीं है कि सबकुछ सही रहा हो. यहां काफी विवाद भी हुए हैं. उनमें सबसे बड़ा विवाद आखिरी के ओवर में की गई कमर की नोबॉल भी रही है. इसमें विवाद यह रहा कि पाकिस्तानी फैन्स मानते हैं कि यह नोबॉल नहीं थी, क्योंकि बॉल कमर से नीचे थी.
क्लिक करें: फ्री-हिट पर बोल्ड हुए थे कोहली, फिर भी बनाए 3 रन, क्या है वो नियम जिसने पाकिस्तान से मैच छीन लिया!
शोएब अख्तर ने भी नोबॉल पर सवाल उठाए
मगर फील्ड अंपायर ने इस नोबॉल ही करार दिया था. आलोचना करने वालों में पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी रहे हैं. उन्होंने कोहली की एक फोटो शेयर कर बताया कि यह बॉल फेयर डिलिवरी थी. मगर यूजर्स ने तुरंत ही दूसरी पिक कमेंट में शेयर करते हुए बताया कि यह बॉल कमर से ऊपर जा रही थी. ऐसे में यह नोबॉल ही थी. अख्तर ने लिखा, 'अंपायर भाइयों, आज रात सोच-विचार करने के लिए आपके लिए खाना.'
Umpire bhaiyo, food for thought aaj raat k liye 😉 pic.twitter.com/vafnDG0EVd

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









