
India vs Pakistan T20 Emerging Teams Asia Cup 2024: भारतीय टीम ने की जीत से शुरुआत, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराया
AajTak
भारतीय टीम ने इमर्जिंग एशिया कप में दमदार शुरुआत की है. अपने पहले मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 7 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था.
भारतीय टीम ने एसीसी मेन्स टी20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 में शानदार शुरुआत की है. 19 अक्टूबर (शनिवार) को अल अमेरात (ओमान) क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 7 रनों से हरा दिया. मुकाबले में भारत-ए ने 184 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा पाकिस्तान-ए टीम सफलतापूर्वक नहीं कर पाई. अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में 21 अक्टूबर (सोमवार) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का सामना करेगी.
मुकाबले में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. भारत-ए ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 183 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 2 चौके और इतने ही सिक्स की मदद से 35 गेंदों पर 44 रन स्कोर किए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से 36 और स्टार ओपनर अभिषेक वर्मा के बैट से 35 रन निकले. नेहाल वढेरा (25 रन) और रमनदीप सिंह (17 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया. पाकिस्तान-ए के लिए सुफियान मुकीम ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए.
India A start the #MensT20EmergingTeamsAsiaCup 2024 with a 7-run win over Pakistan A 👌👌 For his three-wicket haul, Anshul Kamboj is adjudged the Player of the Match 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/9UzgL3ojbu#TeamIndia | #ACC | #INDAvPAKA pic.twitter.com/mrMP3pHRwm
जवाब में पाकिस्तान-ए टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी. अराफात मिन्हास ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. वहीं यासिर खान ने 33 और कासिम अकरम ने 27 रनों का योगदान दिया. भारत-ए के लिए अंशुल कंबोज ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. वहीं रसिख सलाम डार और निशांत सिंधु को दो-दो सफलता हासिल हुईं. मैच के आखिरी ओवर में पाकिस्तानी टीम को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, मगर उस ओवर में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 9 रन खर्च किए.
भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, अंशुल कंबोज, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, नेहाल वढेरा, निशांत सिंधु, राहुल चाहर, रसिख दार सलाम, वैभव अरोड़ा.
पाकिस्तान-ए की प्लेइंग इलेवन: हैदर अली, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर/कप्तान), यासिर खान, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अब्बास आफरीदी, मोहम्मद इमरान, जमान खान, सुफियान मुकीम.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









