
India vs Pakistan Semi Final, World Cup: क्या 'कुदरत का निजाम' लाएगा बारिश, फिर होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला? देखिए समीकरण
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल के लिए तीन टीमें भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पक्की हो गई हैं. जबकि चौथे पायदान के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच जंग जारी है. अफगानिस्तान की हार से पाकिस्तान का दावा और मजबूत हो गया है. जानिए पूरा समीकरण...
India vs Pakistan Semi Final in World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की जंग अब बेहद रोमांचक हो गई है. सेमीफाइनल के लिए तीन टीमें भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पक्की हो गई हैं. जबकि चौथे पायदान के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच जंग जारी है.
मगर सोमवार (7 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान जीत के बेहद करीब पहुंच गया था. उसने 292 रनों का टारगेट देकर 91 रनों पर 7 कंगारू खिलाड़ियों को शिकार बना लिया था. मगर ग्लेन मैक्सवेल ने 201 रनों की नाबाद पारी खेलकर पूरी बाजी ही पलट दी.
पाकिस्तान के सपोर्ट में 'कुदरत का निजाम'
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैन्स तो यह भी कह रहे हैं कि जीत के करीब आकर अफगानिस्तान का इस तरह हारना भी 'कुदरत का निजाम' ही है. अब दूसरा करिश्मा गुरुवार (9 नवंबर) को हो सकता है. दरअसल, इस दिन न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में मुकाबला खेला जाना है.
न्यूजीलैंड यह मैच जीतती है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने के उसके चांस सबसे ज्यादा हो जाएंगे. मगर 9 नवंबर को बेंगलुरु में बारिश की संभावना 90 प्रतिशत तक है. ऐसे में यह मैच बारिश से धुलता है या न्यूजीलैंड हारती है, तो दोनों स्थिति में पाकिस्तान की दावेदारी मजबूत हो जाएगी.
इंग्लैंड के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









