
India vs Pakistan Match Ground: इतने खराब मैदान पर होगा भारत-पाकिस्तान मैच? वीडियो वायरल होने पर फैन्स भी हैरान
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है. इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही सोशल मीडिया एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है.
India vs Pakistan Match Ground, T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम ने नए साल की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले साउथ अफ्रीका को इसी के घर में केपटाउन टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रचा. अब अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज भी जीत ली है.
भारतीय टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलना है. इसके बाद जून में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है. इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिलेगी.
9 जून को न्यूयॉर्क में होगा भारत-पाकिस्तान मैच
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. जबकि दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेला जाएगा. तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका से होगा. यह तीनों मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे. मगर इससे पहले ही सोशल मीडिया एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है.
दरअसल, एक्स पर @Vipintiwari952_ अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि ये वीडियो न्यूयॉर्क के उसी मैदान का है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है. हालांकि हम यह दावा नहीं करते हैं.
वीडियो देख भड़के फैन्स, इस तरह की आलोचना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









