
India vs Pakistan Match: 'वर्ल्ड कप में भारत को पहली बार हराना...', पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ का बड़ा बयान
AajTak
2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को हराया था. इस जीत को पाकिस्तानी बेहद खास मानते हैं. यही बात पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी माना है. यह बात उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रोग्राम में कही...
India vs Pakistan Match: क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं. खासकर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 2021 से पहले तक कभी भी पाकिस्तान से हार नहीं झेली थी. मगर 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को हराया था.
इस जीत को पाकिस्तानी बेहद खास मानते हैं. यही बात पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी माना है. दरअसल, बुधवार को ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक प्रोग्राम आयोजित किया था. इसमें कमर जावेद बाजवा भी मौजूद रहे थे.
पाकिस्तानियों के लिए वर्ल्ड कप में भारत पर जीत है खास
इसी प्रोग्राम में जब एंकर ने कमर जावेद बाजवा से पूछा कि वह पाकिस्तान की किस जीत या मैच को सबसे यादगार मानते हैं, तो उन्होंने उसी वर्ल्ड कप वाले मैच का नाम लिया, जिसमें पाकिस्तान ने इंडिया को हराया था. बाजवा ने कहा कि उनका बेटा भी हमेशा यही पूछता था कि आखिर वर्ल्ड कप में कब पाकिस्तान भारतीय टीम को हराएगा.
कमर जावेद बाजवा ने पोग्राम में एंकर के सवाल पर कहा, 'इंडिया से जब हम जीते, एक जिंक्स टूटा. मेरा मुझसे कहता था कि हम वर्ल्ड कप में आजतक जीते नहीं हैं. जब वर्ल्ड कप में हम जीते शारजाह में, वह बेहद खास था. फिर दोबारा उनको हराया हमने. ऑस्ट्रेलिया में बड़े करीबी अंतर से हारे. एक जमाना था, जब रमीज राजा खेलते थे, तब हर मैच में इंडिया को हरा देते थे. फिर एक जमाना आया, जब हमने हर मैच हारना शुरू कर दिया. अब दोबारा से हमारी टीम खड़ी हो रही है. वह अच्छा खेल रहे हैं.'
शादाब खान को शानदार खिलाड़ी मानते हैं बाजवा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









