
India vs Pakistan Match: भारत से हार का डर, दो पाकिस्तान प्लेयर जमकर रोए, 36 साल बाद अकरम का खुलासा
AajTak
18 अप्रैल 1986 को शारजाह में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल खेला गया था. यह इस टूर्नामेंट का पहला सीजन था, जिसमें पाकिस्तान टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की थी. यह वही मैच है, जिसमें आखिरी बॉल पर पाकिस्तान को जीतने के लिए 4 रनों की जरूरत थी और जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की बॉल पर छक्का जड़ दिया था.
India vs Pakistan Match: एशिया कप 2022 सीजन में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. टूर्नामेंट का आगाज शनिवार (27 अगस्त) को होगा. जबकि अगले दिन यानी 28 अगस्त को ही भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच होगा. फैन्स को हमेशा से ही भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार रहा है.
यह मैच फैन्स के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए भी काफी रोमांचक होती है. दोनों टीम के प्लेयर इस मैच में अलग ही दबाव में होते हैं और हर हाल में मैच जीतना चाहते हैं. कई बार मैच हारने पर प्लेयर रोने भी लगते हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच ऐसा मैच होता है, जिसमें प्लेयर हार सामने देखकर भी रोने लगते हैं.
मियांदाद ने चेतन शर्मा की बॉल पर जड़ा था छक्का
ऐसा ही एक वाकया 1986 के दौरान हुआ था. 18 अप्रैल को शारजाह में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल खेला गया था. यह इस टूर्नामेंट का पहला सीजन था, जिसमें पाकिस्तान टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की थी. यह वही मैच है, जिसमें आखिरी बॉल पर पाकिस्तान को जीतने के लिए 4 रनों की जरूरत थी और जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की बॉल पर छक्का जड़ दिया था. यह क्रिकेट इतिहास के कुछ यादगार मैचों में गिना जाता है.
इसी मैच से जुड़ा एक किस्सा पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सुनाया है. उन्होंने बताया कि किस तरह से आखिरी ओवर्स में जब भारतीय टीम हावी नजर आ रही थी, तब पाकिस्तान के दो खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठकर जमकर रोने लगे थे.
पाकिस्तानी खिलाड़ी लगातार रोए जा रहे थे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









