
India vs Pakistan Live Score, Women's T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच महाजंग, थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
Ind-W vs Pak-W Live Score, T20 World Cup 2024: वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
Ind-W vs Pak-W Live Score, T20 World Cup 2024: आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान का सामना कर रही है. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए....
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकार्ड रहा है. दोनों टीम के बीच जो 15 वूमेन्स टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, उनमें से भारत ने 12 में जीत दर्ज की है. इससे पहले दोनों के बीच पिछला मुकाबला इस साल वूमेन्स एशिया कप 2024 में मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की थी. देखा जाए तो वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच सात मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 5 और पाकिस्तान ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. भारत का नेट रनरेट अच्छा नहीं है, ऐस में उसे बचे हुए मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. बता दें कि बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण इस टूर्नामेंट को बांग्लादेश से यूएई में ट्रांसफर किया गया.
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज से इतर भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा चैलेंज यह है कि वह पहली बार इस टूर्नामेंट को जीतने का है. ग्रुप ए और ग्रुप बी में विभाजित कुल दस टीमें नौवें महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं. 18 दिनों में 23 मैच खेले जाएंगे और 20 अक्टूबर को फाइनल होगा.
महिला टी20 वर्ल्ड कप की पहली विजेता टीम इंग्लैंड बनी थी, जिसने 2009 में यह खिताब जीता था. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 में सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वहीं वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था. भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2020 में आया था, तब वह फाइनल में पहुंची थी. जहां ऑस्ट्रेलिया ने 85 रनों से रौंदा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









