
India vs Pakistan in Asia Cup 2023: मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार टीम से बाहर... पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में ये हुए बड़े बदलाव
AajTak
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. पल्लेकेल में हुए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस मुकाबले में अनुभवी मोहम्मद शमी को प्लेइंग-11 से बाहर रखा है.
India vs Pakistan in Asia Cup 2023: क्रिकेट फैन्स को जिस महामुकाबले का इंतजार था, आज वही मैच शुरू हो गया है. एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग-11 में कई चौंकाने वाले बदलाव किए हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. दोनों चोट से ठीक होकर लौटे हैं. श्रेयस चोट के बाद सीधे यही मैच खेलेंगे.
शमी को नहीं मिला प्लेइंग-11 में मौका
जबकि बुमराह ने हाल ही में आयरलैंड दौरे पर बतौर कप्तान टी20 सीरीज खेली थी. कप्तान रोहित ने एक और चौंकाने वाला फैसला किया है. जबकि अनुभवी मोहम्मद शमी को प्लेइंग-11 से बाहर रखा है. उन्होंने यह फैसला क्यों किया है, इसका खुलासा नहीं किया.
🚨 Toss & Team Update 🚨 Captain @ImRo45 has won the toss & #TeamIndia have elected to bat against Pakistan. #INDvPAK A look at our Playing XI 🔽 Follow the match ▶️ https://t.co/hPVV0wT83S#AsiaCup2023 pic.twitter.com/onUyEVBwvA
भारतीय कप्तान इस मैच में दो स्पिनर के साथ उतरे हैं. यह दोनों दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा हैं. जडेजा बैटिंग में भी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं. जबकि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के साथ शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज कमान संभाल रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









