
India vs Pakistan in Asia Cup 2023: बारिश से मिला पाकिस्तान को बम्पर फायदा... भारत से मैच रद्द होते ही सुपर-4 में पहुंची टीम
AajTak
एशिया कप 2023 में शुक्रवार (2 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला गया, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर ली थी. इसके बाद इतनी तेज बारिश आई की बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं आ सकी.
India vs Pakistan in Asia Cup 2023: क्रिकेट फैन्स को जिस बड़े मुकाबले का इंतजार था, वो बारिश की भेंट चढ़ गया. हम बात कर रहे हैं भारत और पाकिस्तान के बीच हुए महामुकाबले की. एशिया कप 2023 में शुक्रवार (2 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला गया.
मगर पल्लेकेल इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. तेज बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया. मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर ली थी. इसके बाद इतनी तेज बारिश आई की बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं आ सकी.
पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम
यह मैच रद्द होने का सबसे बड़ा फायदा पाकिस्तान टीम को ही हुआ है. वह सुपर-4 में पहुंच गई है. इस एशिया कप के सुपर-4 में पहुंचने वाली पाकिस्तान पहली टीम भी बन गई है. उसने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 238 रनों से करारी शिकस्त दी थी.
बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों एशिया कप के ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ तीसरी टीम नेपाल है. ग्रुप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को हराया था. अब बाबर की टीम का दूसरा मैच भारत से था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच 1-1 पॉइंट बराबर बांटा गया. इस तरह पाकिस्तान 3 पॉइंट्स के साथ सुपर-4 में पहुंच गई है.
The rain has a final say as the match is Called Off! Scorecard ▶️ https://t.co/hPVV0wT83S#AsiaCup2023 | #TeamIndia | #INDvPAK pic.twitter.com/XgEEkjvrC5

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









