
India vs Pakistan in Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ शार्दुल को मौका देना पड़ेगा भारी? रोहित ने नहीं मानी गंभीर की बात
AajTak
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन तेज गेंदबाज शामिल किए हैं. शार्दुल ठाकुर को भी मौका मिला है. जबकि गौतम गंभीर शार्दुल को खिलाने के पक्ष में नहीं थे...
India vs Pakistan in Asia Cup 2023: क्रिकेट फैन्स को जिस महामुकाबले का इंतजार था, आज (2 सितंबर) वही मैच शुरू हो गया है. एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग-11 में कई चौंकाने वाले बदलाव किए हैं. मगर उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर की एक बात पर ध्यान नहीं दिया. कप्तान रोहित ने एक और चौंकाने वाला फैसला किया है. जबकि अनुभवी मोहम्मद शमी को प्लेइंग-11 से बाहर रखा है. उन्होंने यह फैसला क्यों किया है, इसका खुलासा नहीं किया.
मैच से पहले गौतम गंभीर ने क्या कहा था?
जबकि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के साथ शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज कमान संभाल रहे हैं. वहीं, इस मुकाबले से ठीक पहले गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा था कि इस मुकाबले में शार्दुल को नहीं खिलाना चाहिए. यदि ऐसा होता है तो टीम को भारी पड़ सकता है.
मगर लगता है कि रोहित ने या तो गंभीर की बात सुनी नहीं या फिर मानी नहीं है. या ऐसा भी हो सकता है कि रोहित और टीम मैनेजमेंट की रणनीति कुछ और ही हो सकती है. बता दें कि गंभीर ने कहा, 'मैं तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाना चाहुंगा. आईसीसी वर्ल्ड कप में भी यही कॉम्बिनेशन होना चाहिए.'
🚨 Toss & Team Update 🚨 Captain @ImRo45 has won the toss & #TeamIndia have elected to bat against Pakistan. #INDvPAK A look at our Playing XI 🔽 Follow the match ▶️ https://t.co/hPVV0wT83S#AsiaCup2023 pic.twitter.com/onUyEVBwvA

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









