
India vs Pakistan Cricket: भारत-पाकिस्तान के बीच इस साल होंगे 6 मुकाबले! फैन्स को मिल सकता है 'डबल डोज'
AajTak
इस साल भारत और पाकिस्तान टीमों के बीच 6 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. इनमें से दो मैच महिला टीम और बाकी 4 मुकाबले पुरुष टीम के बीच हो सकते हैं...
India vs Pakistan Cricket: क्रिकेट जगत में फैन्स को हमेशा ही एक मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार होगा है, वह भारत-पाकिस्तान मैच है. दोनों टीमों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते 2012 से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. टीम इंडिया और पाकिस्तान हमेशा ही आईसीसी के टूर्नामेंट या एशिया कप में ही टकराती दिखाई दी हैं.
मगर फैन्स के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल, इस साल भारत और पाकिस्तान टीमों के बीच 6 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. इनमें से दो मैच महिला टीम और बाकी 4 मुकाबले पुरुष टीम के बीच हो सकते हैं.
सबसे पहले CWG में भिड़ेंगी महिला टीमें
दरअसल, सबसे पहले महिला टीमों के बीच टक्कर होगी. इसी महीने शुरू हो रहे बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 31 जुलाई को भारत की महिला और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इसके लगभग सभी टिकट्स भी बिक चुके हैं. बर्मिंघम CWG मैनेजमेंट ने उम्मीद जताई है कि यह मुकाबला खचाखच भरे स्टेडियम में होगा.
एशिया कप में भी आमने-सामने होंगे दोनों
इसके बाद अगस्त-सितंबर में एशिया कप होना है. इसमें पुरुषों की भारत और पाकिस्तान टीमें आमने-सामने होंगी. यह एशिया कप श्रीलंका की मेजबानी में होना है, लेकिन आर्थिक संकट के कारण वहां से इसे शिफ्ट किया जाना लगभग तय माना जा रहा है. अब तक एशिया कप का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना तय है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









