
India vs Pakistan Asia Cup Final: भारत-पाकिस्तान और एशिया कप फाइनल... इस बार बनेगा क्रिकेट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
AajTak
भारतीय टीम इस बार वनडे एशिया कप में 10वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी. खिताबी मुकाबले में भारत की टक्कर आज (14 सितंबर) होने वाले पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच मुकाबले की विजेता टीम से होगी. यदि फाइनल में पाकिस्तान टीम पहुंचती है, तो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड पक्का हो जाएगा.
India vs Pakistan Asia Cup Final: एशिया कप 2023 के सुपर-4 में आज (14 सितंबर) पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जहां भारतीय टीम से टक्कर होगी. एशिया कप का खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा.
यदि श्रीलंका को हराकर बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंचती है, तो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड पक्का हो जाएगा. दरअसल, भारतीय टीम इस बार वनडे एशिया कप में 10वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी.
पाकिस्तान से पहली बार हो सकता है फाइनल
वनडे एशिया कप में भारतीय टीम ने अब तक 9 में से 6 बार खिताब जीता है. बता दें कि भारतीय टीम ने एक बार 2016 में टी20 एशिया कप खिताब भी जीता था. मगर गौर करने वाली बात यह है कि वनडे एशिया कप में भारतीय टीम ने 9 में से एक भी फाइनल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला है.
Asia Cup 2023 की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
ऐसे में यदि इस बार पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती है, तो यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन जाएगा. एशिया कप (टी20, वनडे) में पहली बार भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. बता दें कि भारतीय टीम ने 9 में से 8 बार श्रीलंका के खिलाफ और एक बार बांग्लादेश के खिलाफ वनडे एशिया कप का फाइनल खेला है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









