
India vs Pakistan Asia Cup 2023: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारी टीम इंडिया, एशिया कप में भी छुड़ाए छक्के, देखें रिकॉर्ड
AajTak
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने हाल ही में एशिया कप 2023 की तारीखों का ऐलान किया है. टूर्नामेंट में 6 टीमों के बीच फाइनल समेत कुल 13 मैच होंगे. इसके तहत पाकिस्तान में 4 और श्रीलंका में 9 मुकाबले होंगे. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी. बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है...
India vs Pakistan Asia Cup 2023: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने हाल ही में एशिया कप की तारीखों का ऐलान किया है. इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर एशिया कप होना है. एशिया कप के मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे.
एशिया कप का पूरा शेड्यूल इसी हफ्ते आने की पूरी उम्मीद है. राजनीतिक तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था. इसी के चलते इस बार एशिया कप हाइब्रिड मॉडल के तहत कराया जा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी.
वनडे एशिया कप में भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड
बता दें कि एशिया कप में भारतीय टीम कहीं भी अपने मुकाबले खेले, उससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ उसका अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है. एशिया कप (वनडे फॉर्मेट) में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 13 वनडे मैच हुए, जिसमें टीम इंडिया ने 7 बार जीत दर्ज की है. पाकिस्तान को 5 बार जीत मिली है.
एशिया कप में हेड-टु-हेड (वनडे फॉर्मेट)
कुल मैच: 13 भारत जीता: 7 पाकिस्तान जीता: 5 बेनतीजा: 1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








