
India vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच होंगे 3 मुकाबले? ऐसा होगा एशिया कप का शेड्यूल
AajTak
एशिया कप इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा. इसकी तारीखों का ऐलान पहले ही हो गया है. टूर्नामेंट में 4 मैच पाकिस्तान में होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच इस बार एशिया कप में 3 मैच हो सकते हैं...
India Vs Pakistan Asia Cup 2023 Match, Date, Venue: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने हाल ही में एशिया कप की तारीखों का ऐलान किया है. इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर एशिया कप होना है. एशिया कप के मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे.
एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा, जिसका पूरा शेड्यूल 1-2 दिन आने की उम्मीद है. मगर सूत्रों के मुताबिक इसके शेड्यूल का खुलासा हो गया है. इस बार एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा. यह मैच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा. इसके अलावा इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच दो और मुकाबले हो सकते हैं.
भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मैच
दरअसल, भारत-पाकिस्तान एशिया कप के एक ही ग्रुप में शामिल हैं. इस ग्रुप में दोनों के अलावा नेपाल टीम भी है. ऐसे में पहला मुकाबला ग्रुप स्टेज में तय है. इसके अलावा भारत-पाकिस्तान का सुपर-4 में क्वालिफाई करना भी लगभग तय है. सुपर-4 के मुकाबले राउंड रॉबिन के तहत खेले जाएंगे.
ऐसे में सुपर-4 में भी भारत-पाकिस्तान के बीच एक मैच हो सकता है. यदि दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो तीसरी टक्कर खिताबी मुकाबले में हो सकती है. इस तरह सिर्फ सितंबर के महीने में ही भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले हो सकते हैं.
एशिया कप का शेड्यूल:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









