
India vs Pakistan, Asia Cup 2023: बारिश ने बढ़ाई भारतीय टीम की टेंशन, खिलाड़ियों को चोट से बचाना हो जाएगा मुश्किल!
AajTak
एशिया कप 2023 सुपर-4 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया, जो बारिश के कारण पूरा नहीं होगा. भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे. अब यह मैच रिजर्व-डे (11 सितंबर) में पूरा होगा. मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और भारतीय टीम उसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी.
India vs Pakistan Match, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में रविवार (10 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. मगर इस मैच पर एक बार फिर बारिश हावी नजर आई. कोलंबो में खेला गया यह मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. अब यह मुकाबला आज यानी रिजर्व-डे (11 सितंबर) को पूरा किया जाएगा.
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने खेल रुकने तक 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे. अब रिजर्व डे में भी भारतीय टीम इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से ही शुरू होगा.
लगातार 2 दिन में खेलने होंगे 2 वनडे मुकाबले
मगर यहां देखने वाली बात ये है कि बारिश के कारण मैच रिजर्व-डे में जाने से भारतीय टीम की टेंशन काफी बढ़ गई है. इसका कारण है कि अब टीम को लगातार 2 दिनों में 2 मुकाबले खेलने होंगे. 11 सितंबर को पाकिस्तान से टला हुआ मैच पूरा करना है. यदि बारिश नहीं हुई तो इस मैच में भारतीय टीम को 25.5 ओवर बैटिंग करना है. इसके बाद 50 ओवर गेंदबाजी भी करना है.
मैच का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
इसके अगले ही दिन यानी 12 सितंबर को भारतीय टीम का एक मैच पहले से ही शेड्यूल है. एशिया कप 2023 के सुपर-2 में टीम इंडिया को अपना यह दूसरा मैच श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलना है. यदि दोनों दिन बारिश नहीं हुई तो भारतीय टीम को 175.5 ओवर मैदान में रहना होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









