
India Vs Pakistan, Asia Cup 2023: कल भी भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने देगी बारिश? रिजर्व-डे में खेल बिगड़ा तो क्या होगा
AajTak
एशिया कप 2023 सुपर-4 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया, जो बारिश के कारण पूरा नहीं होगा. भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे. अब यह मैच रिजर्व-डे (11 सितंबर) में पूरा होगा. रिजर्व-डे में भी भारतीय टीम 24.1 ओवर के आगे से इसी स्कोर के साथ खेलना शुरू करेगी.
India Vs Pakistan, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में लगातार भारत और पाकिस्तान पर बारिश हावी होती दिख रही है. टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच रविवार (10 सितंबर) को कोलंबो में खेला गया, लेकिन एक बार फिर बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका.
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 24.1 ओवर ही खेल सकी थी कि बारिश आ गई जिसके मैच को रोक दिया गया. तेज बारिश के कारण रविवार को मैच पूरा नहीं हो सका. एशिया कप 2023 में फाइनल और इस भारत-पाकिस्तान मैच के लिए एक रिजर्व-डे भी रखा गया है. ऐसे अब इस मैच को रिजर्व-डे में यानी सोमवार (11 सितंबर) को पूरा कराया जाएगा.
अब रिजर्व-डे में होगा यह मुकाबला
भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे. अब रिजर्व डे में भी भारतीय टीम इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी. मगर सोमवार को भी कोलंबो का मौसम अच्छा नजर नहीं आ रहा है.
कोलंबो में सोमवार (11 सितंबर) को मौसम काफी खराब नजर आ रहा है. Accuweather के मुताबिक, इस दिन बारिश की आशंका 99 प्रतिशत है. यानी मुकाबला होने की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं है. दिनभर बादल छाए रहने की आशंका भी 95 प्रतिशत है. हवाओं की गति भी 41 km/h की रहेगी. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
कोलंबो में सोमवार को मौसम का पूर्वानुमान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








