
India vs Pakistan Asia Cup 2023: 'एशिया कप को शिफ्ट किया, तो...', पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी
AajTak
अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप 2023 खेला जाना है. इसी साल भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप भी होगा. बीसीसीआई ने पहले ही कहा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी. इस पर पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि एशिया कप को शिफ्ट किया गया, तो उनकी टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी.
India vs Pakistan Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से बौखलाहट देखने को मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. इसके बाद पीसीबी ने भी अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी.
भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं जाने के बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एशिया कप 2023 सीजन को शिफ्ट किया जा सकता है. यानी टूर्नामेंट को पाकिस्तान की बजाय किसी और देश में कराया जा सकता है. मगर इसको लेकर अब एक बार फिर पाकिस्तान बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भारत को धमकी दी है.
'...तो हम एशिया कप से बाहर हो सकते हैं'
रमीज ने कहा है कि भारत को यदि पाकिस्तान नहीं आना है, तो भले ना आए. मगर एशिया कप को कहीं और शिफ्ट किया गया, तो वह इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेगा. यानी साफ है कि रमीज राजा अपने देश में मल्टी टीम टूर्नामेंट कराने और पाकिस्तान बोर्ड की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भारत के आगे हार मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं.
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी रावलपिंडी टेस्ट के दौरान ही रमीज राजा ने यह बात कही. ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रमीज के हवाले से लिखा, 'ऐसा नहीं है कि हमारे पास मेजबानी के अधिकार नहीं हैं और हम इसकी मेजबानी को लेकर अपील कर रहे हैं. हमने हर निष्पक्ष तरह से मेजबानी अधिकार जीते हैं. यदि भारत नहीं आता (पाकिस्तान) है, तो वे भले ना आएं. यदि पाकिस्तान से एशिया कप छीना जाता है, तो हम इससे बाहर हो सकते हैं.'
मामले में पाकिस्तान अपना कड़ा रुख बनाए रखेगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









