
India vs Pakistan Asia Cup: पहली बार पाकिस्तान का नाम लिखी जर्सी पहनकर खेलेगी टीम इंडिया, जानिए क्यों?
AajTak
इस साल एशिया कप 2023 पाकिस्तान की मेजबानी में 30 अगस्त से 19 सितंबर तक खेला जाना है. एशिया कप पहली बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर होगा. एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप में हैं. भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान का नाम लिखी जर्सी पहनकर एशिया कप में खेलने उतरेगी.
India vs Pakistan Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने के आखिर में एशिया कप 2023 खेलना है. टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में 30 अगस्त से 19 सितंबर तक खेला जाना है. एशिया कप पहली बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर होगा. यानी कुल 13 में से 4 मैच पाकिस्तान में होंगे. जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.
एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप में हैं. इस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा. मगर यहां खास बात यह है कि भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान का नाम लिखी जर्सी पहनकर एशिया कप में खेलने उतरेगी.
हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक फोटो भी वायरल हो रही है.
जर्सी पर लिखा होता है मेजबान देश का नाम
यह इसलिए होगा, क्योंकि पाकिस्तान इस बार एशिया कप का मेजबान है. दरअसल, 2016 तक एशिया कप में मेजबान देश का नाम जर्सी पर नहीं लिखा जाता था. मगर उसके बाद 2018 और 2022 सीजन में मेजबान देश का नाम लिखा गया था. 2018 में UAE और 2022 में श्रीलंका एशिया कप का मेजबान था.
मगर इस बार पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में जर्सी पर एशिया कप के लोगो के साथ पाकिस्तान भी लिखा जाएगा. बता दें कि पाकिस्तान ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप की मेजबानी की थी. तब फाइनल में भारतीय टीम को 100 रनों से हराकर श्रीलंका ने खिताब जीता था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









