
India vs New Zealand, World Cup 2023: शमी के बाद चला कोहली मैजिक... भारत का विजय रथ, न्यूजीलैंड से 20 साल बाद लिया बदला
AajTak
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रविवार (22 अक्टूबर) को धर्मशाला के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में विराट कोहली की धांसू पारी के बदौलत भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. साथ ही कीवी टीम ने 20 साल बाद बदला भी लिया है...
India vs New Zealand, World Cup 2023: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और फिर चेज मास्टर विराट कोहली के मैजिक के दम पर भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना विजय रथ जारी रखा है. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का अपना 5वां मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार (22 अक्टूबर) को धर्मशाला के मैदान पर खेला.
इस मैच में कीवी टीम ने 274 रनों का बड़ा टारगेट सेट किया था. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है. यह भारतीय टीम ने धर्मशाला स्टेडियम का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर इतिहास रचा है.
20 साल बाद लिया न्यूजीलैंड टीम से बदला
इससे पहले धर्मशाला में 227 रनों का सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ था. जनवरी 2013 में खेले गए उस मैच में भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने 47.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर यह टारगेट चेज करते हुए मैच जीता था. इसके साथ ही किसी आईसीसी टूर्नामेंट में 20 साल बाद न्यूजीलैंड से बदला लिया है.
आईसीसी इवेंट में भारत ने पिछली बार मार्च 2003 में न्यूजीलैंड को हराया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2016 & 2021), 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2021 टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हार मिली थी.
इस तरह शमी ने न्यूजीलैंड को 273 रनों पर समेटा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









