
India vs New Zealand Series: टी20 सीरीज में भारतीय टीम का तूफान, 11 सीरीज से नहीं हारे, अब न्यूजीलैंड की बारी
AajTak
भारतीय टीम को आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेलना है. इस सीरीज में हार्दिक पंड्या की कप्तानी संभाल रहे हैं. भारतीय टीम का पिछले कुछ सालों में टी20 मैचों में तूफानी प्रदर्शन रहा है. भारतीय टीम पिछली 11 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में से एक में भी नहीं हारी है....
India vs New Zealand Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. अब हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसका आगाज आज (27 जनवरी) होगा.
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच रांची में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम का पिछले कुछ सालों में टी20 मैचों में तूफानी प्रदर्शन रहा है.
जुलाई 2021 के बाद से भारतीय टीम नहीं हारी
भारतीय टीम ने पिछली 11 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में से एक में भी हार नहीं झेली है. इस दौरान 10 सीरीज में जीत दर्ज की है, जबकि एक सीरीज बराबरी पर खत्म हुई थी. टीम इंडिया को आखिरी बार जुलाई 2021 में हार झेलनी पड़ी थी. तब श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम 1-2 से टी20 सीरीज हारी थी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अब तक 7 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली हैं, जिनमें से तीन में उसे हार झेलनी पड़ी है. जबकि 4 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में टीम इंडिया को जीत मिली है. इस बार दोनों टीमों के बीच 8वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है.
इंडिया Vs न्यूजीलैंड द्विपक्षीय टी20 सीरीज रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









