
India vs New Zealand Semi Final 1st 2023: ले लिया 2019 का बदला... न्यूजीलैंड को रौंदा, अब तीसरे वर्ल्ड कप खिताब से एक कदम दूर भारतीय टीम
AajTak
भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में एंट्री कर ली है. विराट कोहली के 50वें शतक और मोहम्मद शमी के 7 विकेट की मदद से सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रनों से रौंद दिया है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया...
India vs New Zealand Semi Final 1st 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है. टीम ने बुधवार (15 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेला, जिसमें 70 रनों से धांसू जीत दर्ज की.
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से 2019 मैनचेस्टर का बदला भी ले लिया है. दरअसल, तब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कीवी टीम के हाथों विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हार मिली थी. अब रोहित शर्मा के नेतृत्व में उस हार का बदला लिया है.
वर्ल्ड कप खिताब से एक जीत दूर भारत
अब भारतीय टीम अपना तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं. अब टीम इंडिया को फाइनल मुकाबला खेला है. यह महामुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस फाइनल में भारत की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका से होगा.
दरअसल, इस वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (16 नवंबर) को खेला जाएगा. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. इस दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से ही भारत की फाइनल में टक्कर होगी.
कोहली और श्रेयस के तूफानी शतक से बना बड़ा स्कोर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









