
India vs New Zealand ODI Series: टी20 की तरह धुल जाएगा पहला वनडे? ऑकलैंड में बादलों का डेरा
AajTak
न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. पहला मैच शुक्रवार को ऑकलैंड में सुबह 7 बजे से खेला जाएगा. इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. ऑकलैंड में शुक्रवार को भी बारिश की आशंका जताई जा रही है...
India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड को उसी के घर में टी20 सीरीज हराने के बाद अब भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी. पहला मैच कल (25 नवंबर) ऑकलैंड में भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से खेला जाएगा. मगर टी20 सीरीज की तरह ही इस मैच पर भी बारिश का साया मंडराने लगा है.
बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में कीवी टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से हराया है. टी20 सीरीज के दो मैच बारिश के कारण पूरी तरह धुल गए थे, यानी रद्द हो गए थे. अब भारतीय टीम को शिखर धवन की कप्तानी में वनडे सीरीज खेलना है, जिस पर भी बारिश का संकट छाया हुआ है.
शुक्रवार को मैच पर डलेगा बारिश का खलल
गुरुवार को ऑकलैंड में जमकर बारिश हो रही है. साथ ही AccuWeather के मुताबिक, शुक्रवार को मैच वाले दिन भी बारिश की आशंका है. हालांकि गुरुवार के मुकाबले कम बारिश हो सकती है, लेकिन गुरुवार-शुक्रवार की रात और अगली सुबह तेज बारिश का पूर्वानुमान है.
ऐसे में यदि बारिश रुकती भी है, तो मैच के लिए पिच को सुखाना भी एक बड़ी चुनौती रहेगी. शुक्रवार को बारिश की आशंका 25 प्रतिशत तक जताई जा रही है. जबकि हवाओं की गति 56 km/h रहेगी. अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
All in readiness for the #NZvIND ODI series starting tomorrow 💪#TeamIndia pic.twitter.com/OJH3MViV8u

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









