
India vs New Zealand ODI: लॉर्ड शार्दुल ठाकुर की जमकर धुलाई, चहल-अर्शदीप भी बेबस... टॉम लैथम ने ऐसे जिताया कीवी टीम को मैच
AajTak
शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी. नाबाद शतक लगाने वाले टॉम लैथम प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. उन्होंने शार्दुल ठाकुर के एक ओवर में 25 रन निकाले थे. बाकी बल्लेबाजों ने भी भारतीय गेंदबाजों को जमकर धोया...
India vs New Zealand ODI: न्यूजीलैंड दौरे पर शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई. तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. कीवी टीम ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और 17 गेंदें बाकी रहते ही मैच अपने नाम कर लिया.
टीम इंडिया की इस करारी शिकस्त का बड़ा कारण उसकी लचर गेंदबाजी रही है. इसमें तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की सबसे ज्यादा धुलाई हुई है. न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज टॉम लैथम ने शार्दुल के एक ही ओवर में 25 रन जड़ दिए थे. फैन्स ने भारतीय गेंदबाज को लॉर्ड शार्दुल की उपाधि दी है, मगर इस मैच में उनका ऐसा कोई जादू नहीं चल सका.
लैथम ने शार्दुल के ओवर में की जमकर धुलाई
शार्दुल के इस ओवर के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर जो दबाव बनाया था, वह एकदम हट गया था. दरअसल, शार्दुल ने कीवी टीम की पारी के 40वें ओवर में यह रन लुटाए थे. इस ओवर में टॉम लैथम ने शार्दुल की गेंदों पर एक छक्का और फिर 4 चौके जमाए. इसी ओवर में लैथम ने अपना शतक भी पूरा किया था.
एक ही ओवर में लैथम ने टीम पर से दबाव हटाया
इससे पहले तक न्यूजीलैंड टीम ने 39 ओवरों में 3 विकेट पर 216 रन बनाए थे. यहां से उसे जीतने के लिए 11 ओवरों में 89 रनों की जरूरत थी. ऐसे में टीम पर थोड़ा तो दबाव था. मगर शार्दुल के ओवर ने यह दबाव भी हटा दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









