
India vs New Zealand Match: फिर नहीं मिला संजू सैमसन-उमरान मलिक को मौका, फैन्स ने इस तरह निकाला गुस्सा
AajTak
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक टी20 मैच नेपियर में खेला गया. मैच के लिए हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में सिर्फ एक ही बदलाव किया गया. मगर एक बार फिर संजू सैमसन और तेज गेंदबाज उमरान मलिक को मौका नहीं दिया गया...
India vs New Zealand Match: भारतीय टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर में टी20 सीरीज जीत की दहलीज पर खड़ी है. तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला नेपियर में खेला गया. इस मैच के लिए हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में सिर्फ एक ही बदलाव किया गया.
टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्षल पटेल को मौका दिया. मगर इस सीरीज में अब तक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज उमरान मलिक को मौका नहीं दिया गया है. इस बात से संजू और उमरान के फैन्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं. बाकी यूजर्स ने भी बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना की.
भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का मौका
बता दें कि भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. जबकि दूसरा मैच टीम इंडिया ने 65 रनों से जीता था. इस तरह भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. अब यदि भारतीय टीम इस तीसरे मैच में जीत दर्ज करती है, तो वह सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी. जबकि न्यूजीलैंड ने मैच जीता, तो सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म होगी.
इस तरह यूजर्स ने लगाई बीसीसीआई की क्लास
प्लेइंग-11 का ऐलान होते ही फैन्स ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई की जमकर क्लास लगाई. एक यूजर ने ट्वीट किया, 'संजू सैमसन को फिर से नजरअंदाज किया गया. अब मेरे मन में टीम मैनेजमेंट और कप्तान के लिए कोई सम्मान नहीं बचा.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ईशान किशन, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, श्रेयस अय्यर खेल रहे हैं? सबसे खराब सेलेक्शन. सैमसन और उमरान बेंच को गर्म कर रहे हैं. भुवी को पूरे मैच खिला रहे हैं और वह ICC नॉकआउट में फेल हो जाएगा. संजू सबसे बदकिस्मत क्रिकेटर है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









