
India vs New Zealand 1st Test Pitch: बेंगलुरु में टॉस जीतकर रोहित कर गए ब्लंडर? कहीं पहले बल्लेबाजी करना बैकफायर ना कर जाए... कीवी गेंदबाजों ने काटा गदर
AajTak
Chinnaswamy Stadium Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु टेस्ट दूसरे दिन (17 अक्टूबर) को शुरु हुआ. जहां टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इस फैसले ने चौंका दिया.
Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरु की चिन्नास्वामी स्टेडियम में जिस तरह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया उसने काफी चौंका दिया, क्योंकि मैच का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था. इस कारण पूरे समय मैदान पर कवर मौजूद थे. ऐसे में माना जा रहा था कि जो भी कप्तान टॉस जीतेगा पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा.
क्योंकि कंडीशन तेज गेंदबाजों के लिए मददगार दिख रही थीं. ऐसा माना जा रहा था कि रोहित शर्मा अगर टॉस जीते हैं तो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेंगे लेकिन वह टॉस जीते और उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुन ली और उनका यह फैसला बैकफायर कर गया.
शुरुआती ओवर्स में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को कंडीशन्स का फायदा मिला और भारतीय टीम ने महज 10 रन के अंदर 3 विकेट गिरा दिए. रोहित शर्मा (2), विराट कोहली (0) और सरफराज खान (0) तीनों सस्ते में चलते बने. एक समय भारत का स्कोर 9-0 था, वहीं 10 रन आते-आते तीन विकेट गिर गए.
फिर ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल (13) ने कुछ देर तक पारी संभाली. लेकिन जायसवाल विलियम ओरोर्के की गेंद पर एजाज पटेल को कैच थमा बैठे. भारतीय टीम को इस तरह 31 रन पर चौथा विकेट गिरा.
टॉम लैथम ने भांप लिया था विकेट का मिजाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









