
India vs Nepal in Asia Cup 2023: एशिया कप में आज भारतीय टीम का करो या मरो का मैच, नेपाल के खिलाफ फॉर्म में लौटने का मौका
AajTak
एशिया कप 2023 में भारतीय टीम को अपना दूसरा मैच आज नेपाल के खिलाफ खेलना है. मुकाबला पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ रद्द हो गया था. ऐसे में सुपर-4 में एंट्री के लिए नेपाल के खिलाफ यह मैच मैच भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है...
India vs Nepal Match in Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारतीय टीम का दूसरा मैच आज (4 सितंबर) नेपाल के खिलाफ है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में नेपाल के साथ होने वाला मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है. यदि भारतीय टीम इस मुकाबले को हारती है, तो तो उसके सुपर-4 के दरवाजे बंद हो जाएंगे. मगर कमजोर नेपाल के खिलाफ हार की उम्मीद ना के बराबर ही है.
एशिया कप में अब तक ग्रुप-ए में दो मुकाबले हो चुके हैं. नेपाल के खिलाफ जीतकर और भारत के साथ एक-एक प्वाइंट बांटकर (मैच रद्द होने पर) पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया. इसके बाद सुपर-4 के लिए ग्रुप-ए से एक टीम की जगह बचती है. इस स्थान के लिए भारत और नेपाल की टीम दावेदार हैं. आज हम आपको बताएंगे कि इन दोनों में से किस टीम के क्वालिफाई करने के कितने चांस हैं?
नेपाल जीता तो भारत का खेल खत्म
यदि इस मुकाबले में नेपाल की टीम ने बाजी मार ली तो भारत का एशिया कप 2023 में सफर समाप्त हो जाएगा. जीत के साथ नेपाल की टीम के 2 प्वाइंट हो जाएंगे और वो पाकिस्तान के साथ सुपर-4 में प्रवेश कर जाएगी. हालांकि नेपाल के जीतने के चांस बहुत कम हैं.
अगर इस मुकाबले को भारतीय टीम जीत लेती है तो उसके पाकिस्तान के समान 3 प्वाइंट हो जाएंगे और नेपाल के शून्य अंक ही रह जाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.
मैच रद्द तो नेपाल या भारत कौन अंदर जाएगा?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









