
India vs Ireland T20 Series: टीम इंडिया से मुकाबला करने जा रही आयरलैंड, खिलाड़ियों के नाम और रिकॉर्ड जानते हैं?
AajTak
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम की घोषणा कर दी गई. आयरलैंड ने हालिया सालों में काबिलेतारीफ प्रदर्शन किया है और बड़ी-बड़ी टीमों को टक्कर दी है. ऐसे में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है.
टीम इंडिया को इस महीने आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम ने तो पहले ही इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया था. अब मेजबान आयरलैंड ने भी अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. 15 सदस्यीय आयरिश टीम की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग करने जा रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ भारत को पांच दिनों के भीतर तीन टी20 मैच (18, 20 और 23 अगस्त) खेलने हैं. ये तीनों मुकाबले डबलिन में खेले जाएंगे.
स्टर्लिंग-बालबर्नी के पास काफी अनुभव
आयरलैंड की टीम ने हालिया सालों में काबिलेतारीफ प्रदर्शन किया है और बड़ी-बड़ी टीमों को टक्कर दी है. टीम में कप्तान पॉल स्टर्लिंग, पूर्व कप्तान एंड्रयू बालबर्नी और हैरी टेक्टर जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. स्टर्लिंग और बालबर्नी के पास टी20 क्रिकेट का लंबा अनुभव है, वहीं टेक्टर ने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई है.
32 साल के स्टर्लिंग ने 129 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 29.03 की औसत से 3397 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 23 अर्धशतक शामिल रहे. स्टर्लिंग टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिलहाल पांचवें नंबर पर हैं. वहीं एंड्रयू बालबर्नी के नाम पर 93 टी20 मैचों में 23.11 के एवरेज से 1965 रन दर्ज हैं. 23 साल के टेक्टर भी टी20 इंटरनेशनल में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं.
आयरलैंड की गेंदबाजी में भी दमखम
आयरलैंड की गेंदबाजी यूनिट में मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, जॉर्ज डॉकरेल, बैरी मैकार्थी और क्रेग यंग जैसे बॉलर्स मौजूद हैं. जहां मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल और क्रेग यंग ने बतौर फास्ट बॉलर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. लिटिल ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के लिए भी बढ़िया खेल दिखाया था. वहीं जॉर्ज डॉकरेल अपनी स्पिन गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








