
India Vs Ireland 2nd T20 Score: भारतीय टीम का विजय रथ जारी, आयरलैंड को लगातार तीसरी टी20 सीरीज में हराया
AajTak
आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. इसी के साथ सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को डबलिन में ही खेला जाएगा.
India Vs Ireland 2nd T20 Score: भारतीय टीम ने आयरलैंड को एक बार फिर उसी के घर में करारी शिकस्त दी है. टीम इंडिया इस समय आयरलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसके शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.
अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को डबलिन में ही खेला जाएगा. दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 186 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में आयरलैंड टीम 8 विकेट पर 152 रन ही बना सकी और मैच 33 रनों से मैच गंवा दिया.
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की यह तीसरी टी20 सीरीज है. तीनों में टीम इंडिया को ही जीत मिली है. खास बात यह भी है कि भारतीय टीम ने यह तीनों ही सीरीज आयरलैंड के घर में ही खेली हैं.
ऋतुराज और संजू ने खेली दमदार पारी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 185 रन बनाए थे. ऐसे में मैच जीतने के लिए आयरलैंड के सामने 186 रनों का टारगेट था. मैच में भारतीय टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 43 गेंदों पर सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली. संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर 40 रन बनाए. जबकि रिंकू सिंह ने 38 और शिवम दुबे ने नाबाद 22 रन बनाए.
जबकि आयरलैंड की ओर से बैरी मैकार्थी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए थे. उनके अलावा मार्क अडायर, क्रेग यंग और बेन व्हाइट को 1-1 सफलता मिली थी. यह सभी गेंदबाज भारतीय टीम को छोटे स्कोर पर रोकने में नाकाम रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









