
India Vs Ireland 2nd T20 Score: ऋतुराज, संजू और रिंकू सिंह ने बल्ले से मचाया तूफान, आयरलैंड को फिर सीरीज में रौंदा
AajTak
भारतीय टीम ने आयरलैंड को एक बार फिर उसी के घर में करारी शिकस्त दी है. टीम इंडिया ने आयरलैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 33 रनों से शिकस्त दी. इस तरह भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को डबलिन में ही खेला जाएगा.
India Vs Ireland 2nd T20 Score: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में डेब्यू करने के साथ ही रिंकू सिंह ने आतिशी पारी खेली. इसके अलावा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई. संजू सैमसन भी दोनों से पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी 40 रनों की आतिशी पारी खेलकर आयरिश गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. रिंकू को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
इन तीनों ही खिलाड़ियों ने डबलिन में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में बल्ले से जमकर तूफान मयाया और भारतीय टीम को 33 रनों से शानदार जीत दिलाई. इसी के साथ आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को डबलिन में ही खेला जाएगा.
आयरलैंड के खिलाफ अब तक नहीं हारे एक भी सीरीज
दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 186 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में आयरलैंड टीम 8 विकेट पर 152 रन ही बना सकी और मैच 33 रनों से मैच गंवा दिया. आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की यह तीसरी टी20 सीरीज है. तीनों में टीम इंडिया को ही जीत मिली है. खास बात यह भी है कि भारतीय टीम ने यह तीनों ही सीरीज आयरलैंड के घर में ही खेली हैं.
ऋतुराज और संजू ने खेली दमदार पारी
बता दें कि मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 185 रन बनाए थे. ऐसे में मैच जीतने के लिए आयरलैंड के सामने 186 रनों का टारगेट था. मैच में भारतीय टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 43 गेंदों पर सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली. संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर 40 रन बनाए. जबकि रिंकू सिंह ने 38 और शिवम दुबे ने नाबाद 22 रन बनाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









