
India vs Hong Kong in Asia Cup 2022: हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में इस 'पाकिस्तानी प्लेयर' से खतरा, धोनी-रोहित को बना चुका है शिकार
AajTak
एशिया कप 2022 सीजन में टीम इंडिया को आज अपना दूसरा मैच हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से दुबई स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम को एक पाकिस्तानी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खतरा रहने वाला है. यह प्लेयर एहसान खान है, जो ऑफ स्पिनर है.
India vs Hong Kong in Asia Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम आज (31 अगस्त) एशिया कप 2022 सीजन में अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी. यह मैच हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ होना है. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
इस मैच में भारतीय टीम को एक पाकिस्तानी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खतरा रहने वाला है. यह प्लेयर एहसान खान है, जो ऑफ स्पिनर है. एहसान खान इसी साल 27 दिसंबर को 38 साल के हो जाएंगे. एहसान पाकिस्तानी मूल के हैं, जो हॉन्ग कॉन्ग के लिए खेलते हैं.
एहसान ने भारत से एक मैच खेला, जिसमें धोनी-रोहित को आउट किया
भारतीय टीम और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अब तक दो वनडे मैच हुए हैं. दोनों बार ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. इसमें से एहसान ने एक बार भारतीय टीम के खिलाफ मैच खेला है. यह मुकाबला सितंबर 2018 में एशिया कप के तहत दुबई में ही खेला गया था. तब भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ही थे. उस वक्त एहसान ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बगैर खाता खोले पवेलियन भेजा था.
तब धोनी कैच आउट हुए थे. इनके अलावा एहसान ने इसी मैच में कप्तान रोहित शर्मा को भी शिकार बनाया था. रोहित भी कैच आउट ही हुए थे. उस मैच में भारतीय टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को 26 रनों से शिकस्त दी थी. इस मैच में भारत ने 286 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में हॉन्ग कॉन्ग ने 259 रन बना दिए थे. इस बार क्वालिफायर राउंड में भी हॉन्ग कॉन्ग ने अपने सभी तीनों मैच जीते हैं.
Match Day 💪#TeamIndia all set for #INDvHK 👊#AsiaCup2022 pic.twitter.com/hy8YkOl2pr

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









