
India vs England Women Match: भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर, क्या हैं टी20 वर्ल्ड कप में उम्मीदें?
AajTak
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 सीजन में भारतीय टीम इंग्लैंड के हाथों 11 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह पहली हार है. टीम के सामने अब सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. जबकि इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है...
India vs England Women Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 सीजन में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की थी. टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर सभी को कायल किया था. मगर तीसरा मैच शनिवार (18 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया, जिसमें 11 रनों से हार झेलनी पड़ी.
इस हार के साथ ही भारतीय टीम के अब सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बेहद कम नजर आ रही हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड टीम 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज हैं. इंग्लिश टीम का नेट रनरेट काफी बेहतर है और उसने सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है.
सेमीफाइनल के लिए तीन टीमों में टक्कर
भारतीय टीम को अब ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी और चौथा मैच आयरलैंड के खिलाफ 20 फरवरी को खेलना है. जबकि इंग्लैंड को अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. पाकिस्तान के भी अभी दो मैच बाकी हैं और उसके इस वक्त 2 पॉइंट्स हैं. ऐसे में कह नहीं सकते कि कौन सेमीफाइनल में जगह पक्की कर पाएगा.
England triumph over India to stay top of Group 2 🙌 📝: https://t.co/98WOCJe4Vr#ENGvIND | #T20WorldCup | #TurnItUp pic.twitter.com/yMWmCNU5BD
भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









