
India vs England Women Match: पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को फायदा, जानिए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का समीकरण
AajTak
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 सीजन में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज ने 3 रनों से हराया है. पाकिस्तान की हार के साथ ही ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब यदि भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने है, तो उसे सिर्फ एक ही काम करना होगा...
India vs England Women Match: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 सीजन में पाकिस्तान टीम को वेस्टइंडीज के हाथों 3 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. पाकिस्तान की हार के साथ भी सेमीफाइनल का समीकरण काफी हद तक क्लियर होता नजर आ रहा है. साथ ही इस हार से भारतीय महिला टीम को काफी फायदा पहुंचा है.
भारतीय टीम और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-2 में हैं. इस ग्रुप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच हारने के बाद पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड टीम 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज हैं. इंग्लिश टीम का नेट रनरेट काफी बेहतर है और उसने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है.
भारतीय टीम अपने ग्रुप में दुसरे नंबर पर है
पाकिस्तान टीम के अभी 3 मैचों में एक जीत के साथ 2 अंक हैं और वह चौथे नंबर पर काबिज है. वेस्टइंडीज ने अपने सभी 4 मैच खेल लिए हैं और वह 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. अब भारतीय टीम को अपना आखिरी मैच आयरलैंड के खिलाफ 20 फरवरी को खेलना है.
यदि भारतीय टीम अपना यह मैच जीत जाती है, तो वह भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. पाकिस्तान की हार के साथ ही इंग्लैंड की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई है. अब इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच होना है. इस मैच में पाकिस्तान जीत जाती है, तब उसे भारतीय टीम की हार की दुआ करनी होगी.
यदि टीम इंडिया अपना आखिरी मैच हारती है, तब?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









