
India vs England, U-19 CWC Final: वर्ल्डकप फाइनल में कप्तान यश समेत इन खिलाड़ियों पर नजर, इंग्लैंड के पास भी धुरंधर
AajTak
भारत और इंग्लैंड एंटिगा के नॉर्थ साउंड में अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में अपना पांचवां विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगा. टाीम इंडिया अभी तक 4 विश्व कप खिताब जीत चुकी है.
जूनियर टीम इंडिया के हर बैच में कुछ बेहतरीन खिलाड़ी निकलते हैं और लगभग हर एक बैच से 4-5 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई और अपना एक अलग मुकाम बनाया है. टीम इंडिया शनिवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में उतरेगी तब सभी की नजरें कुछ खास खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी होगी.
अंडर-19 प्लेटफॉर्म लगातार सभी टीमों को नए टैलेंट से परिचित करवाता है. भारत के साथ बाकी सभी टीमों के पास भी बेहतर टैलेंट को एक बड़े प्लेटफॉर्म में तराशने का जरिया अंडर-19 विश्व कप है. भारत के साथ-साथ इंग्लैंड के भी कुछ खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी.
मौजूदा टीम इंडिया अंडर-19 के कप्तान यश धुल एक ऐसा ही नाम हैं. इन्होंने अपने खेल से कई लोगों को अपना मुरीद बना लिया है. यश धुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में शानदार 82 रनों की पारी खेली थी. इस मुकाबले के बाद यश धुल कोरोना संक्रमित हो गए थे और बाद में उन्होंने नॉकआउट स्टेज में वापसी की. सेमीफाइनल में उन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए 110 रनों की पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








