
India vs England Test: भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान, टीम में ब्रॉड-एंडरसन
AajTak
टीम इंडिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है. बेन स्टोक्स की कप्तानी में यह मुकाबला एक जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में होगा.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अपने ही घर में टीम इंडिया के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच खेलना है. ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की कप्तानी में यह मुकाबला एक जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इसके लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित कर दी गई है.
टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
एलेक्स लीस, जैक क्राउली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पोट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और जेम्स एंडरसन.
Our XI for the fifth LV= Insurance Test with @BCCI 🏏 More here: https://t.co/uXHG3iOVCA 🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/xZlULGsNiB
पिछले टेस्ट की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए
इंग्लैंड टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेला था, जिसमें 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इंग्लिश टीम ने उस प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए और अब टीम इंडिया से जंग के लिए मैदान में उतरेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









