
India Vs England 5th Test: रिंकू सिंह पहुंचे धर्मशाला... होगा टेस्ट डेब्यू? इंग्लिश बैजबॉल गेम का देंगे करारा जवाब
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सीरीज पर पहले ही 3-1 से कब्जा जमा लिया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आखिरी मैच में रिंकू सिंह को भी मौका मिल सकता है. उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है.
India Vs England 5th Test: भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. इस आखिरी मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने रिंकू सिंह को भी स्क्वॉड में शामिल किया है. यदि ऐसा होता है, तो यह उनका डेब्यू टेस्ट मुकाबला होगा. रिंकू अब धर्मशाला भी पहुंच गए हैं.
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रिंकू को आखिरी मैच में मौका मिल सकता है. क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज पर पहले ही 3-1 से कब्जा जमा लिया है. ऐसे में रिंकू को आखिरी मुकाबले में मौका देना टीम के लिए गलत नहीं होगा.
रिंकू सिंह ने मैक्कुलम के साथ वाली फोटो शेयर की
बता दें कि रिंकू सिंह ने धर्मशाला पहुंचने की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी है. उन्होंने इंग्लैंड टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के साथ वाली अपनी एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए कहा है कि मैक्कुलम हर बार उनके लिए एक प्रेरणा रहे हैं.
दरअसल, न्यूजीलैंड टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी जलवा दिखा चुके हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए क्रिकेट खेली है. साथ ही वो केकेआर टीम के कोच भी रहे हैं. दूसरी ओर रिंकू सिंह भी आईपीएल में केकेआर टीम के लिए खेलते हैं. ऐसे में मैक्कुलम का रिंकू सिंह से पुराना वास्ता रहा है.
रिंकू के आने से भारतीय टीम को मिलेगी मजबूती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









