
India Vs England 5th Test: कल इतिहास रचने उतरेगी भारतीय टीम... इंग्लैंड के सामने इज्जत बचाने की चुनौती
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार से खेला जाएगा. यह मैच धर्मशाला में सुबह 9.30 से शुरू होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज पर पहले ही 3-1 से कब्जा जमा लिया है. टीम को सिर्फ पहले ही टेस्ट में हार मिली थी, उसके बीच लगातार 3 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया.
India Vs England 5th Test: भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज पर पहले ही 3-1 से कब्जा जमा लिया है. सीरीज का आखिरी मुकाबला कल (7 मार्च) से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 से शुरू होगा. सीरीज हार चुकी मेहमान टीम इंग्लैंड यह मैच जीतकर सम्मान के साथ घर लौटना चाहेगी. उसके पास सीरीज में लाज बचाने का यह आखिरी मौका है. दूसरी ओर भारतीय टीम यह सीरीज जीतकर इतिहास रचना चाहेगी.
यह भी पढ़ें: अंग्रेजों की मुश्किलें नहीं होंगी कम... पांचवे टेस्ट में फिर विलेन बनेगी पिच, ऐसा रहेगा मिजाज
112 साल बाद भारतीय टीम बनाएगी ऐतिहासिक रिकॉर्ड?
भारतीय टीम ने 7वीं बार टेस्ट में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज जीती है. अब यदि भारतीय टीम सीरीज का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम करती है, तो वो टेस्ट इतिहास में 112 साल बाद एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. यह रिकॉर्ड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला हारकर अगले सभी 4 मैच जीतने का है.
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 ही बार ऐसा हुआ है. सबसे पहले 1897-98 के दौरान हुआ था. तब ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके बाद फिर दूसरी बार भी ऑस्ट्रेलिया ने ही यह उपलब्धि दोहराई. उन्होंने एशेज सीरीज 1901/02 में इंग्लैंड को 4-1 से रौंदा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









