
India Vs England 5th Test: इंग्लैंड पर मेहरबान होंगे इंद्रदेव? धर्मशाला टेस्ट पर बारिश का खतरा, ये तकनीक आएगी काम
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सीरीज पर पहले ही 3-1 से कब्जा जमा लिया है. आखिरी मैच धर्मशाला में भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 से शुरू होगा. मगर इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं धर्मशाला में मैच के पांचों दिन मौसम का मिजाज...
India Vs England 5th Test: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 से शुरू होगा. भारतीय टीम ने सीरीज पर पहले ही 3-1 से कब्जा लिया है. ऐसे में इंग्लैंड आखिरी मैच जीतकर सम्मान बचाना चाहेगी. मगर लगता है कि इंद्रदेव भी इंग्लैंड का साथ दे सकते हैं.
दरअसल, इस टेस्ट मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. यदि यह मैच बारिश से धुलता है, तो इंग्लैंड टीम एक और हार से बच सकती है. इस मैच में इंग्लैंड की जीत की उम्मीद बेहद कम दिख रही है, क्योंकि धर्मशाला की यह पिच भी पिछले तीन मुकाबलों की तरह ही धीमे टर्न वाली हो सकती है.
IMD ने आखिरी दो दिन बारिश की आशंका जताई
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, धर्मशाला जिले में गुरुवार (7 मार्च) को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है. जबकि शुक्रवार और शनिवार (8-9 मार्च) को स्थितियां साफ होने की उम्मीद है.
मगर सबसे ज्यादा दिक्कत रविवार और सोमवार (10-11 मार्च) को हो सकता है. इन दोनों दिन फिर बारिश की आशंका जताई जा रही है. मैच के पांचों दिन का तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. भारत और इंग्लैंड की टीमें जब धर्मशाला पहुंची, तो उनका स्वागत बारिश ने ही किया था.
एक्वावेदर के अनुसार पहले दिन होगी बारिश

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









