
India Vs England 5th Test: अंग्रेजों को रौंदकर भारतीय टीम धर्मशाला में रचेगी इतिहास... 112 साल बाद बनेगा ये धांसू रिकॉर्ड
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज पर पहले ही 3-1 से कब्जा जमा लिया है. अब यदि भारतीय टीम सीरीज का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम करती है, तो वो टेस्ट इतिहास में 112 साल बाद एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.
India Vs England 5th Test: भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है.
अब यदि भारतीय टीम सीरीज का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम करती है, तो वो टेस्ट इतिहास में 112 साल बाद एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. यह रिकॉर्ड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला हारकर अगले सभी 4 मैच जीतने का है.
ऑस्ट्रेलिया ने 2 और इंग्लैंड ने 1 बार बनाया ये धांसू रिकॉर्ड
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 ही बार ऐसा हुआ है, जब किसी 5 मैचों की द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में किसी टीम ने पहला मैच हारकर बाकी चारों मुकाबले जीते हों. ऐसा सबसे पहले 1897-98 के दौरान हुआ था. तब ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.
इसके बाद फिर दूसरी बार भी ऑस्ट्रेलिया ने ही यह उपलब्धि दोहराई. इस बार फिर कंगारु टीम ने एशेज सीरीज में ही इंग्लैंड को रौंदा था. यह धांसू सीरीज 1901/02 के दौरान खेली गई थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह दोनों ही सीरीज अपने ही घर में जीती थीं.
अब भारत के पास 112 साल बाद ये रिकॉर्ड बनाने का मौका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









