
India vs England 2nd Test: जसप्रीत बुमराह तो टेस्ट में सुपरहिट, पर नहीं मिल रहा दूसरे पेसर्स का साथ... पिछली बार सिराज तो इस बार मुकेश फ्लॉप
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 12 विकेट ले चुके हैं. बुमराह तो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मगर दूसरे एंड से उन्हें साथी तेज गेंदबाजों का साथ नहीं मिल रहा. पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और दूसरे टेस्ट में मुकेश का प्रदर्शन फीका रहा है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दूसरे दिन (3 फरवरी) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल का खेल दिखाया. बमुराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में 45 रन देकर छह विकेट लिए.
बुमराह को नहीं मिला है साथी तेज गेंदबाज का साथ
जसप्रीत बुमराह ने इससे पहले हैदराबाद टेस्ट मैच में भी धमाकेदार गेंदबाजी की थी. तब बुमराह ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल छह विकेट हासिल किए थे. यानी बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में तीन पारियों को मिलाकर 12 विकेट ले चुके हैं. बुमराह तो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन दूसरे एंड से उन्हें साथी तेज गेंदबाजों का साथ नहीं मिल रहा. देखा जाए तो बुमराह के अलावा इस सीरीज में कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज विकेट नहीं ले सका है.
Memorable Performance ✅ Special Celebration 🙌 Well bowled, Jasprit Bumrah! 🔥 🔥 Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV #TeamIndia | #INDvENG | @Jaspritbumrah93 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/bRYTf68zMN
वाइजैग टेस्ट में भारत की तेज गेंदाबाजी यूनिट में बुमराह के अलावा मुकेश कुमार भी हैं. हालांकि मुकेश पहली पारी में काफी महंगे साबित हुए. मुकेश ने सात ओवरों में 44 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. मुकेश को सिराज की जगह प्लेइंग-11 में जगह मिली थी. अब मुकेश दूसरी पारी में अपनी गलतियों से सीख लेना चाहेंगे.
इससे पहले हैदराबाद टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज को बतौर तेज गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी. सिराज उस मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए थे. सिराज ने तब पहली पारी में कुल 4 ओवरों में सात की इकोनॉमी रेट से 28 रन लुटाए थे. वहीं दूसरी इनिंग्स में उन्होंने सात ओवर्स की गेंदबाजी करके 22 रन दिए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









