
India Vs England: राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड में लहराया था परचम, अब कोच के रूप में रचेंगे इतिहास?
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में होने वाले मैच पर हर किसी की नज़र टिकी है. भारत 15 साल बाद सीरीज़ जीतने के मुहाने पर खड़ा है और दोनों सीरीज़ में राहुल द्रविड़ अहम रोल में हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में इतिहास रचने की कगार पर खड़ी है. पिछले साल जो टेस्ट सीरीज़ कोरोना की वजह से बाधित हो गई थी, अब एक बार फिर उसकी शुरुआत हो रही है. पांच मैच की सीरीज़ में भारतीय टीम 2-1 से आगे है, सीरीज़ का आखिरी मैच एजबेस्टन में 1 जुलाई से खेला जाना है.
एजबेस्टन टेस्ट के लिए एक गजब का संयोग भी बन रहा है, क्योंकि आखिरी बार जब भारत ने इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज़ जीती थी तब राहुल द्रविड़ भारत के कप्तान थे. राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम की थी. अब रोल बदल गया है, 15 साल बाद राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच हैं और फिर भारत सीरीज़ जीतने के मुहाने पर खड़ा है.
जब कप्तान राहुल द्रविड़ बने थे हीरो
2007 भारतीय क्रिकेट फैन्स कभी नहीं भूल सकते हैं. साल की शुरुआत में वर्ल्डकप में टीम इंडिया का बुरा हाल हुआ, उसने फैन्स के दिल को बुरी तरह तोड़ दिया. इसके बाद जब भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंची तब राहुल द्रविड़ से बड़ी उम्मीदें थीं कि टीम यहां कुछ कमाल करेगी. तीन टेस्ट की सीरीज़ में ऐसा हुआ भी, भारत ने पहला और तीसरा टेस्ट ड्रॉ करवाया.
जबकि ट्रेंटब्रिज में खेला गया टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया. टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में हीरो ज़हीर खान थे, जिन्होंने कुल 9 (4+5) विकेट लिए थे. साथ ही बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, दिनेश कार्तिक और वसीम जाफर ने अर्धशतक जमाया था. टीम इंडिया ने इस मैच को 7 विकेट से जीता था.
इंग्लैंड में भारत का टेस्ट सीरीज़ रिकॉर्ड (2007 से अभी तक)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









