
India vs England: कप्तान जसप्रीत बुमराह का मैदान छोड़ना पड़ा महंगा, ऋषभ पंत ने गंवा दिए दो रिव्यू
AajTak
एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में कुछ देर के लिए ऋषभ पंत भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान भारत को दो रिव्यू गंवाना पड़ा.
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर है. इस मुकाबले के चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड को 378 रनों का टारगेट दिया है. जिसके बाद इंग्लैंड की टीम चौथी पारी खेलने उतरी है. अगर भारतीय टीम इस मुकाबले में ड्रॉ या जीत दर्ज कर लेती है तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी. भारत ने आखिरी बार 2007 में इंग्लिश जमीं पर सीरीज जीतने में सफल रहा था.
इंग्लैंड की दूसरी पारी में कुछ देर के लिए ऋषभ पंत भी भारत की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए. उस समय जसप्रीत बुमराह मैदान से बाहर गए थे. हालांकि इस दौरान पंत की कप्तानी कुछ खास नहीं रही और भारत ने दो ओवरों के भीतर दो बेशकीमती रिव्यू भी खो दिए. अभी टेस्ट मैच में प्रति पारी टीमों को तीन रिव्यू मिलते हैं.
पहले जडेजा के ओवर में खोया रिव्यू
सबसे पहले पारी के 31वें ओवर में भारत ने रिव्यू गंवाया. उस ओवर में जडेजा की लेग-स्टंप के बाहर फेंकी गई चौथी गेंद पर जो रूट स्वीप से चूक गए और गेंद पैड पर टकराई. गेंदबाज एवं नजदीकी फील्डर्स के अपील करने के बाद पंत ने रिव्यू लिया. रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई है. ऐसे में भारत का पहला रिव्यू बर्बाद चला गया.
क्लिक करें: भारत के हाथ से निकला एजबेस्टन टेस्ट! बेयरस्टो-रूट ने बिगाड़ा खेल, अब चमत्कार की आस
फिर शमी के ओवर में हुआ वाकया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









