
India vs England: एजबेस्टन में जीत पक्की? इंग्लैंड पर फॉलोऑन का खतरा, ऐसे बाजी मार सकता है भारत
AajTak
भारतीय टीम की कोशिश इंग्लैंड को पहले पारी में 150 रनों के अंदर समेटने पर होगी. ऐसे में पूरा दारोमदार टीम इंडिया के तीन तेज गेंदबाजों पर रहने वाला है.
एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच पर भारतीय टीम ने अपनी पकड़ बना ली है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए थे. जॉनी बेयरस्टो 12 और बेन स्टोक्स खाता खोले बगैर क्रीज पर मौजूद थे. पहली पारी के लिहाज से इंग्लैंड की टीम अब भी भारत के मुकाबले 332 रनों से पीछे है.
यानी कि मेजबान टीम को फॉलोऑन से बचने के लिए अब भी 133 रनों की जरुरत है. इंग्लैंड की सारी उम्मीदें जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स पर टिकी हुई हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स का बल्ला जमकर बोला था.
150 के अंदर समेटना होगा
खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश मेजबान टीम को पहले पारी में 150 रनों के अंदर समेटने पर होगी. ऐसे में पूरा दारोमदार तीन तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज पर रहेगा. जहां कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अबतक तीन सफलताएं प्राप्त की हैं. वहीं सिराज और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट चटकाए हैं.अगर भारतीय टीम इंग्लैंड को कम स्कोर पर पैक कर देती है तो वह मैच में जीत की ओर कदम बढ़ा देगी क्योंकि मुकाबले में अबभी तीन दिन बचे हुए हैं.
भारत ने बनाए थे 416 रन
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की पहली पारी 416 रनों पर सिमट गई थी. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महज 111 गेंदों पर 146 रनों की पारी खेली. पंत ने अपनी पारी में 20 चौके और चार छक्के लगाए. वहीं रवींद्र जडेजा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 104 रन बनाए. दोनों ने छठे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी की. कप्तान जसप्रीत बुमराह 16 बॉल पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










