
India vs Bangladesh Test Series: 'मुझे पछतावा नहीं...', कुलदीप यादव को ड्रॉप करने पर केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप की जगह तेज गेंदबाद जयदेव उनादकट को टीम में जगह दी थी. अब केएल राहुल ने कुलदीप यादव को नहीं खिलाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
भारत ने बांग्लादेश को मीरपुर में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है. भारतीय टीम की जीत के हीरो श्रेयस अय्यर और आर. अश्विन रहे. दोनों ने दबाव वाली परिस्थितियों में नाबाद 71 रनों की साझेदारी कर भारत को यादगार जीत दिलाई. अश्विन 42 और श्रेयस अय्यर 29 रन बनाकर नॉटआउट रहे.
दूसरे टेस्ट मैच में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी जिसे लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे. अब इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रहे केएल राहुल ने कुलदीप यादव को नहीं खिलाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. केएल राहुल ने कहा कि कुलदीप को नहीं खिलाने के फैसले पर उन्हें पछतावा नहीं है.
क्लिक करें- टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचना पक्का? समझें टेस्ट चैम्पियनशिप का गणित
केएल राहुल ने मैच समाप्ति के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'आईपीएल के लिए जो इम्पैक्ट प्लेयर रूल लाया गया है, अगर वह टेस्ट मैचों में भी होता तो मैं निश्चित रूप से दूसरी पारी में कुलदीप यादव को वापस लाता. कुलदीप यादव को बाहर रखना एक कठिन फैसला था क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हमें जीत दिलाई थी. वह मैन ऑफ द मैच रहे थे लेकिन पहले दिन पिच को देखते हुए हमने फैसला किया.
मुझे पछतावा नहीं है: केएल राहुल
राहुल कहते हैं, 'हमने महसूस किया कि पिच से तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को सहायता मिलेगी और इसके साथ ही हम बेस्ट और बैलेंस टीम खिलाना चाहते थे. यह एक कॉल था जो हमने लिया और मुझे इस निर्णय पर पछतावा नहीं है. अगर आप गौर करें तो तेज गेंदबाजों ने काफी विकेट लिए. तेज गेंदबाजों के लिए सहायता और काफी असंगत उछाल थी. हमने यह फैसला वनडे खेलने के अपने अनुभव के आधार पर लिया.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









