
India vs Bangladesh Test: विराट कोहली से हो गई थी बड़ी गलती, ऋषभ पंत ने ऐसे डाइव लगाकर पकड़ा कैच, Video
AajTak
चटगांव टेस्ट में भारतीय टीम ने मेजबान बांग्लादेश को 513 रनों का टारगेट दिया है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 272 रन बना दिए. अब उसे 241 रनों की और जरूरत है. चौथे दिन ही विराट कोहली से एक बड़ी गलती हो गई, लेकिन इसकी भरपाई तुरंत ही ऋषभ पंत ने कर दी...
India vs Bangladesh Test: भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 513 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में मेजबान बांग्लादेश टीम ने मैच में चौथे दिन (17 दिसंबर) का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 272 रन बना दिए हैं. अब उसे 241 रनों की और जरूरत है.
जबकि मैच के पांचवें यानी आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए बांग्लादेश के सिर्फ 4 खिलाड़ियों को शिकार बनाना है. मगर मैच में चौथे दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा, जिसमें बांग्लादेश टीम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने शानदार खेल दिखाया है.
कोहली की गलती, पंत ने की तुरंत भरपाई
चौथे दिन एक ऐसा भी पल आया था, जब विराट कोहली से एक बड़ी गलती हो गई थी. मगर इसकी भरपाई विकेटकीपर ऋषभ पंत ने तुरंत ही कर दी और टीम इंडिया को बड़ा नुकसान नहीं झेलना पड़ा. दरअसल, स्पिल में फील्डिंग के दौरान एक कैच आया था, जिसे कोहली लपक नहीं सके और ये कैच छूट गया था. मगर तुरंत ही पंत ने डाइव लगाते हुए उस कैच को लपक लिया.
यह वाकया मैच के 47वें ओवर की पहली बॉल पर हुआ. तेज गेंदबाज उमेश यादव की बाहर जाती हुई बॉल पर बाएं हाथ के बल्लेबाज नजमुल हुसैन बल्ला लगाया, तो बॉल किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप की ओर गई. वहां खड़े कोहली बॉल को कैच नहीं कर सके. बॉल उनके हाथ से लगकर विकेटकीपर की ओर गई.
Rishabh pant saved Virat from trolling, Great reflex by Pant pic.twitter.com/yq2r0hxxbz

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









