
India vs Bangladesh Test: टीम इंडिया की जीत के आंकड़े सॉलिड, बांग्लादेश पर आज फिर कायम होगी बादशाहत
AajTak
भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच चटगांव टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. 513 रनों के टारगेट के जवाब में बांग्लादेश टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बगैर विकेट गंवाए 42 रन बनाए. चौथे दिन टीम इंडिया की जीत की संभावनाएं ज्यादा हैं. बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम अब तक एक भी टेस्ट नहीं हारी है...
India vs Bangladesh Test: भारतीय टीम ने बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में धमाकेदार आगाज किया है. पहला टेस्ट चटगांव में खेला जा रहा है, जिसके तीसरे दिन ही टीम इंडिया ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है. भारतीय टीम ने तीन दिन में ही बांग्लादेश के सामने 513 रनों का विशाल लक्ष्य सेट कर दिया है. भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अब तक एक भी टेस्ट नहीं हारी है. ऐसे में यह मैच जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी.
आज (17 दिसंबर) चौथे दिन भारतीय टीम अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरेगी. 513 रनों के टारगेट के जवाब में मेजबान बांग्लादेश टीम ने तीसरे दिन खेल खत्म होने तक बगैर विकेट गंवाए 42 रन बना दिए हैं. जाकिर हसन 17 और नजमुल हुसैन 25 रन बनाकर नाबाद हैं. अब बांग्लादेश को जीत के लिए 471 रनों की और जरूरत है.
कुलदीप और सिराज से काफी उम्मीदें
चौथे दिन भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से काफी उम्मीदें रहेंगी. दोनों ने पहली पारी में कुल 8 विकेट लेकर बांग्लादेश को पहली पारी में 130 रनों पर समेट दिया था. कुलदीप ने पहली पारी में 5 और सिराज ने तीन विकेट लिए थे. जबकि भारतीय टीम ने पहली पारी में 404 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी 2 विकेट पर 258 रन बनाकर घोषित की.
अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी इंडिया टीम
फिलहाल के स्कोर और चटगांव की स्पिन पिच को देखकर तो यही लग रहा है कि भारतीय टीम चौथे दिन ही अपनी जीत पक्की कर लेगी. वैसे देखा जाए तो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के जीत के आंकड़े सॉलिड हैं. भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. दोनों टीमों के बीच यह 12वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









