
India vs Bangladesh Test: केएल राहुल के साथ कौन करेगा ओपनिंग? ये हो सकती है भारत-बांग्लादेश की प्लेइंग-11
AajTak
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज चटगांव में खेला जाएगा. चोटिल रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे. जानिए इस मैच के लिए क्या हो सकती है टीम इंडिया और बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11...
India vs Bangladesh Test: वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है. इसका पहला मैच आज चटगांव में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण पहले मैच से बाहर है.
ऐसे में उनकी जगह अब केएल राहुल कप्तानी संभाल रहे हैं. रोहित की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के सामने ओपनिंग जोड़ी की समस्या हो गई है. इसमें समस्या ये है कि राहुल के साथ शुभमन गिल को मौका दिया जाए, या फिर बांग्लादेश में ही इंडिया-ए के लिए दो शतक लगाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन को खिलाया जाए.
दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
ओपनिंग के बाद बैटिंग ऑर्डर में नंबर-3 की जिम्मेदारी उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा ही संभालते नजर आएंगे. जबकि विराट कोहली चौथे नंबर पर मोर्चा संभालते दिखेंगे. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन के साथ अक्षर पटेल नजर आ सकते हैं.
इस मैच में भारतीय टीम गेंदबाजी में दो ही तेज गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्मद सिराज के साथ उतर सकती है. इसका कारण है कि चटगांव की पिच के बैटिंग और स्पिन को मददगार साबित होने की संभावना ज्यादा है. ऐसे में अश्विन और अक्षर के अलावा तीसरे स्पिनर कुलदीप यादव हो सकते हैं.
Test-mode 🔛 Preps done, all set for the #BANvIND Test 👌#TeamIndia pic.twitter.com/yqX2iDXYrm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









