
India vs Bangladesh T20 World Cup: भारत-बांग्लादेश मैच से पहले 'कमेंट वॉर', शाकिब अल हसन के बयान पर राहुल द्रविड़ की हंसी छूटी
AajTak
टीम इंडिया को आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना चौथा मैच खेलना है. यह मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने उलटफेर करने वाला एक बड़ा बयान दिया, जिस पर भारतीय कोच राहुल द्रविड़ की हंसी छूट गई...
India vs Bangladesh T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (2 नवंबर) भारतीय टीम को अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबला एडिलेड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच से पहले ही भारत और बांग्लादेश के बीच कमेंट वॉर शुरू हो गया है.
हाल ही में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एक बयान देते हुए उलटफेर करने की बात कही थी. शाकिब की यही बात जब मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ से पूछी गई, तो उनकी हंसी छूट पड़ी. पहले द्रविड़ जमकर हंसे उसके बाद उन्होंने हंसी रोकते हुए दिल जीतने वाला जवाब दिया.
शाकिब ने कही थी उलटफेर की बात
दरअसल, शाकिब ने कहा था कि वह यहां वर्ल्ड कप जीतने नहीं आए हैं. मगर टीम इंडिया खिताब जीतने आई है. ऐसे में भारतीय टीम पर ही दबाव भी रहेगा. मगर हम उन्हें हराकर उलटफेर जरूर करेंगे. शाकिब के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया. साथ ही कई दिग्गजों ने भी उन पर कई तंज कसे.
भारतीय कोच द्रविड़ ने दिया ये जवाब
अब प्रेस कॉन्फेंस में द्रविड़ ने कहा, 'मेरा मानना है कि हम उनकी काफी रिस्पेक्ट करते हैं. मुझे लगता है कि वो एक बहुत अच्छी टीम हैं. मेरा मानना है कि इस फॉर्मेट और इस वर्ल्ड कप ने हमें बताया है कि आप किसी भी टीम को कमजोर नहीं समझ सकते हैं. आयरलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दिखाया है. हमने भी इस टूर्नामेंट के कई और मैचों में भी देखा है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









